बबेरू/बांदा। जनपद के बबेरू कस्बे में अंबेडकर नगर में शादी वाले घर में लगी आग के बाद समाजसेवियों ने हीरा पैलेस से धूमधाम से लड़की की शादी कराई गई है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है।
बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में दो दिन पहले 15 व 16 मई की मध्य रात्रि सिलेंडर फटने से शादी वाले घर में आग लग गई थी। जिसमें शादी के लिए रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी खबर को स्थानीय पत्रकारों के द्वारा खबर को प्रमुखता से दिखाया, जिसमें लड़की की शादी के सहयोग में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व्यापारियों ने हाथ आगे करके लड़की की 17 मई की रात्रि धूमधाम से शादी कराई गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, दुर्गाेत्सव समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह तराया, गुलाबचंद उपाध्याय, बैंक मैनेजर दुर्गेश सिंह गौतम,रामनरेश मिश्रा, एवं नगर पंचायत के सभासद शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य,कुलदीप सिंह, आकाश चौरसिया, चंद्र बहादुर धुरिया, चच्चू वर्मा, संतोष कुमार, रिंकू राजपूत, रोहित गुप्ता, पंकज वर्मा, एवं कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति व्यापारियों ने आर्थिक सहयोग किया, वही हीरा पैलेस के मालिक सोनू कुमार, मैनेजर चंद्र बहादुर धुरिया के द्वारा विशेष सहयोग करके अपना मैरिज हॉल देकर लड़की की शादी बीते 17 व 18 मई की मध्य रात्रि धूमधाम से संपन्न कराई गई। जिसमें सभी के सहयोग से हुई शादी की सराहना बबेरू कस्बे में ही तो हो ही रही है, लेकिन पूरे जनपद में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें लड़की की बेवा मां कमला देवी ने खुले तौर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हम शादी नहीं कर पाते, कहीं उस लाख गुना अच्छी शादी हो रही है। हमें बहुत खुशी है, यहां के लोग ने बहुत ही सहयोग हमारा किया है, जो शादी अच्छी तरीके से मैरिज हाल से संपन्न हुई है। वही अंबेडकर नगर वासियों एवं बारात में आए बरातिया ने सहयोग करने वालों की सराहना किया है।