नरैनी/बंादा। अचानक आए तेज आंधी तूफान से तमाम पेड़ टूट कर गिर गए लोगो के छानी छप्पर भी हवा में उड़ गए। साथ ही मोतियारी गांव में एक किसान के खेत में लगा सोलर पैनल टूट कर गिर गया और उसकी सभी प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पूरे क्षेत्र भर में तेज हवाओ ने तबाही मचा दी। मोतियारी गांव के किसान  श्री पाल मिश्रा के खेत में लगा पांच हॉर्स पावर का सोलर  पैनल आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त हो वही खेतो में धराशाही हो गया।इस दौरान सोलर की कई प्लेटें भी टूट गई।पीड़ित किसान ने बताया कि खेतो में मूंग की फसल बोई है।इसी सोलर के जरिए सिंचाई का काम होता रहता था।किसान ने चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।इसी प्रकार से तेज हवाओ के कारण तहसील परिसर में लगे पेड़ गिर गए चपेट में आए वकीलों के चौंबर भी नष्ट हो गए।कई जगह एलटी और एचटी बिजली लाइन में पेड़ गिर गए।जिससे तकरीबन 17 घंटे आपूर्ति बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *