– लाखों के जेवर हुए पार,टैंपो में बैठकर अपने ससुराल जा रही थी
– चचेरे देवर की शादी में बांदा गई थी महिला
– नरैनी,गिरवा और शहर की पुलिस कर रही हैं तलाश
बड़ोखर बुजुर्ग/बांदा। अपनी चचेरे देवर की शादी से लौटकर बांदा से बाबूलाल चौराहा में टैंपू बैठकर अपने घर जा रही जैसे ही अपने गांव पहुंची तो देखा कि बैग में रखे लाखों के जेवर पार हो गए तो तुरंत महिला ने अपने पति से बताया जिसने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी जिस पर थाने की पुलिस चोर की तलाश लग गई।
मामला गिरवा थाने की पैगंबरपुर निवासी वैष्णवी पत्नी लवकुश अपने चचेरे देवर दीपक गुप्ता की शादी में संलित होने बांदा गुरुवार को गई थी जिस पर शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे शादी के बाद वैष्णवी बाबूलाल चौराहे टैंपो में बैठकर पैगंबरपुर आई जहां पर देखा कि उसके लाखों रुपए के जेवर गायब थे तभी उसने अपने पति को बताया पति लोक निर्माण विभाग के एक जे ई की गाड़ी चलाता है वो तुरंत आया और इसकी सूचना गिरवा थाने में दी जिस पर गिरवा थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी मय फोर्स के साथ पहले नरैनी में गए और जहां पर टैंपो को पकड़ा जहां पर यह मालूम किया कि सवारी कहां कहां उतारी गई जिस पर मालूम चला कि बड़ोखर में एक सवारी लाल टी शर्ट और सफेद कलर का लोवर पहने हुए था जो उतरा था जिसकी तलाश नरैनी पुलिस ने भी की इस बाद बड़ोखर बुजुर्ग के बैंक और कई लगे सीसी टीवी कैमरे को देखा गया और इसके बाद मेडिकल कॉलेज में लगे कैमरे को देखा गया लेकिन अभी तक चोर की तलाश नहीं हो पाई है वहीं महिला का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गिरवा थाना अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह मामला नगर कोतवाली का है वीरता केवल हमारे यहां सूचना देने आई थी जिसको लेकर हम लोग तलाश कर रहे हैं और मेरे द्वारा नगर कोतवाली में इसकी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *