– जलसे में जरूरतमंदों को बांटी गई बेडशीट
बांदा। बीती रात जसपुरा क्षेत्र के ग्राम सिकहुला में एक अजी़मुश्शान जलसा-ए सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि व आलिही वसल्लम का आयोजन किया गया। जिसमे हज़रत मौलाना सैय्यद आमिर मसूदी साहब ने फ़रमाया कि हम नेक काम इसलिए करते हैं कि अल्लाह हमसे राज़ी हो जाएऔर फ़रमाया कि नबी की सीरत को अपनाओ और नबी के किरदार पर अमल करो और ग़रीबो यतीमो,मिस्कीनो से मुहब्बत करते रहो और फ़रमाया मां बहनों को चाहिए कि वो सय्यदा फातेमा ज़हरा की सीरत पर अमल करे। ह़ज़रत मौलाना शफ़ीक़ुद्दीन क़ादरी  साहब ने फ़रमाया कि ए मुसलमानों नमाज़ में जब तक नबी और आले नबी पर दरूद नहीं पढ़ोगे जब तक तुम्हारी नमाज़ मुकम्मल नहीं होगी कुर्बानी हज़रत इब्राहिम अलैहि सलाम व हज़रत इस्माईल अलैहि सलाम की यादगार है। वहीं सैय्यद फ़ैज़ान रब्बानी व सैय्यद आदिल मसूदी ने अपने मख़्सूस अंदाज़ में खूबसूरत नातो मनक़बत पेश किए। प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने जलसे को खूब सराहा। शोबा-ए तबलीग और इत्तेहाद कमेटी के लोगों ने जलसे को सजाया। जलसे के बाद अमीर शोबा ए तब्लीग़ मौलाना सय्यद आबिद रब्बानी साहब की जानिब से 5 ज़रूरतमंदों को चादरें बांटी गई। जलसे में खुसूसी तौर पर मौलाना अब्दुल ग़फ़ूर, क़ासिद खान, नफीस खान, शफकत उल्लाह खान, मुजीबुल्लाह खान, की ख़ुसीसी शिरकत रही। जलसे में लगभग 250 लोगों शामिल रहे गाँव व कमेटी के लोगों ने जलसे में आए हुए  सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *