– अभियुक्त के कब्जे से 1200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। थाना नरैनी पुलिस द्वारा घूम-घूम कर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि कल देर शाम थाना नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना नरैनी क्षेत्र के के ग्राम नसैनी मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह सूखे गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आस-पास के क्षेत्रों में बेचते है । गिरफ्तार अभियुक्तों में विमल कुमार पुत्र रामसदन निवासी तरखरी थाना गिरवां जनपद बांदा व अनिल कुमार पुत्र रामलखन निवासी तरखरी थाना गिरवां जनपद बांदा हैं।