राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की मंडल स्तरीय बैठक हुई संपन्न
बांदा। रविवार को अंबेडकर पार्क कचहरी बांदा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल के समस्त जिलों में पदाधिकारियों का चयन करना वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने अंबेडकर पार्क में पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही पदाधिकारियों को बैठक में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष सुखलाल बौद्ध ने सभी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं इस मौके पर सुखालाल बौद्ध जिला अध्यक्ष,संत रामपाल ,ओंकार नाथ पाल चंद्रपाल संतोष वर्मा ,लवलेश वर्मा ,जितवा वर्मा ,राममिलन प्रजापति ,संतराम प्रजापति ,राम विशाल वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।