बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के कार्यक्रमों के अंतर्गत आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट बांदा में अमृत रथ यात्रा के सदस्यों द्वारा देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न जनपदों से होते हुए जनपद बांदा आई अमृत रथ यात्रा के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत एवं देश को आजादी दिलाने एवं स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं को अपने भाव तथा विचारों के द्वारा प्रकट कियास इस अवसर पर अमृत रथ यात्रा के सदस्य कुलदीप सिंह चौहान द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत, मेरे देश की धरती सोना उगले -उगले हीरे मोती तथा अन्य राष्ट्रीय एकता से संबंधित गीतों का गायन कियास अरबाज खान द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने पर देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में विचार रखे। इस अमृत रथ यात्रा के दौरान बस में देश को स्वतंत्रता दिलाने के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया गया है।इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओ ने अमृत रथ यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर सम्मिलित होकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर डायट प्राचार्य सहित अमृत रथ यात्रा के सदस्य श्री अनुराग श्रीवास्तव ,सौरभ शर्मा ,शशि गुप्ता ,पवन राज सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *