जनपद में धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्यौहार
– सकुशल सम्पन्न हुई बकरीद की नमाज़, डीएम एसपी ने दी बधाई
– देर शाम तक चलता रहा कुरबानियों का दौर
बाँदा। शनिवार को जनपद में मुस्लिम समुदाय के त्यौहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज सकुसल संपन्न हुई। ईदगाह मस्जिद में मौलाना रियाज़ अहमद ने नमाज अदा कराई। मौलाना रियाज़ अहमद ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि कोई भी कुर्बानी के जानवर का खून नाली में न बहाए, खुली जगह पर कुर्बानी न करे, कुर्बानी करते हुए वीडियो न बनाये, किसी भी तरह के कार्य से किसी भी धर्म के लोगो को कोई तकलीफ पहुंचे ऐसा कोई भी काम न करे। उधर नमाज के बाद शुरू हुआ प्रचलित जानवरों की कुर्बानियो का दौर देर शाम तक चलता रहा।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज में देश में अमन शान्ति की दुआ मांगी गयी। शांतिपूर्ण नमाज कराने के लिए ईदगाह सहित जनपद की सभी मस्जिदों में पुलिस मौजूद रही। नमाज के बाद सभी ने एक दुसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण नमाज संपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी। ईदगाह के समीप प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिक पार्टियों के नेता व समाजसेवी मौजूद रहे जिन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
बता दें की इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार बकरीद के दिन ही पैगम्बर हजरत इब्राहीम ने अपने पुत्र इस्माइल को खुदा के हुक्म पर कुर्बान करने जा रहे थे तभी अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया था, इसी की याद में बकरीद का यह त्यौहार मनाया जाता है। कुर्बानी पैगम्बर इब्राहिम के समय से शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। सबसे पहले बकरीद की नमाज शहर के बाबूलाल चौराहा स्थित ईदगाह में संपन्न हुई इसके बाद बाकि मस्जिदों में नमाज अदा करायी गयी। बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया की बकरीद के त्यौहार पर हमारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबंद रही है, सभी मस्जिदों के पास पुलिस की ड्यूटी लगाई गयी है। सभी जगह सकुशल नमाज संपन्न हो चुकी है, जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व हर्साेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रमुख रूप से ईदगाह मस्जिद के बाहर बाँदा डीएम जे0रिभा, एसपी पलाश बंसल, एसडीएम राजेश वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, शहर कोतवाल बलराम सिंह, एसओजी प्रभारी केडी त्रिपाठी, अल्तमश हुसैन पत्रकार, पूर्व चौयरमैन मोहन साहु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, मुमताज अली, समाजसेवी मजहरुल हसन, सभासद इरफान खान, सपा नेता शेखर शर्मा,इमरान अली राजू, वाजिद अली, नफीस गवास्कर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
इनसेट-
कांग्रेसियों ने गले मिल दी मुबारबाद
बांदा। शनिवार को ईद उल अजहा पवित्र त्यौहार के मुबारक मौके पर जिला कांग्रेस जनों ने बाबूलाल चौराहा, बांदा में नमाजियों का स्वागत, इस्तकबाल किया एवं मुबारकबाद दी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि ष्ईद उल अजहा का यह पवित्र त्यौहार हमें एकता, मिल्लत, भाईचारा एवं सौहार्द, प्रेम का संदेश देता है, हमें सामाजिक समरसता सद्भाव के लिए समाज में मिलकर कार्य करना है तथा विरासत में मिली हमारी बांदा की एकता, सद्भावना जो बेमिसाल है इसे मिलकर बनाए रखना है, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है। बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बकरीद के इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ईदगाह के निकट कांग्रेसियों ने पंडाल लगाकर मुस्लिम भाइयों को ठंडा, मीठा रुआफजा शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन मुस्लिम भाइयों की सेवा में लगे रहे। ईद उल अजहा के इस अवसर पर स्वागत करने में कांग्रेस जन् जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, पूर्व पीसीसी बी लाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, राज बहादुर गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, नाथूराम सेन, अशरफ उल्ला खान रम्पा, इरफान खान सभासद, अरशद अल्वी आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
इनसेट-
ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन चौन की मांगी दुआ
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के जामा मस्जिद पर ईद उल अजहा बकरीद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद पर पहुंचकर नमाज अदा किया। उसके बाद देश में अमन चौन की दुआ मांगी, वही एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की त्यौहार की शुभकामनाएं दिया है।
बबेरू कस्बे में पुरानी तहसील रोड जामा मस्जिद में शनिवार की सुबह ईद उल अजहा बकरीद की नमाज हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने अदा किया, और देश में अमन चौन की दुआ मांगी है, कि हमारा देश तरक्की करें और आगे बढ़ता रहे। वही हाफिज इतबार अली ने बताया कि ईद उल अजहा बकरीद की नमाज जमा मस्जिद पर अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में बबेरू कस्बे व आसपास के गांव के लोग नमाज में मौजूद रहे। और देश में तरक्की और अमन चयन की दुआ मांगी गई है। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद के बाहर निकले और एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, शौर्य प्रताप सिंह, नगर पंचायत सभासद रामकृपाल मौर्य, आकाश चौरसिया, रिंकू राजपूत शिवशंकर सोनी एवं अन्य सभासदों के द्वारा मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दिया है। इस मौके पर बबेरू तहसीलदार लखन लाल राजपूत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज जयचंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
इनसेट-
बकरीद की नमाज के मांगी मुल्क में चैन की दुआ
अतर्रा/बांदा। बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क के अमन और शांति की दुआ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मांगी। कस्बे में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बकरीद के पर्व पर कस्बे के नरैनी रोड स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई इसी प्रकार बदौसा रोड स्थित जामा मस्जिद में भी नवाज अदा की गई साथी मुल्क में अमन व शांति की दुआ की गई पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की नवाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी क्षेत्र अधिकारी प्रवीण यादव थाना अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा कस्बा इंचार्ज शिव मिलन सिंह सब इंस्पेक्टर बालमुकुंद शुक्ला मौजूद रहे वहीं नवाज के दौरान मोहम्मद नसीम शाकिर अली आदि मौजूद रहे।