बबेरू/बांदा। राजकीय बालिका इंटर कालेज में समर कैंप पर विद्यालयो मे विविध गतिविधियां आयोजित की गई जिसमे छात्राओ को योग प्राणायाम की जानकारी के साथ कपड़े व जूट के बैग बनाने एवं कागज के लिफाफा आदि विधियां सिखाई गई। बबेरु के राजकीय बालिका इंटर कालेज मे छात्राओ योग और ध्यान साधना सत्र आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाओं एवं कपडे व जूट के बैग एव कागज के लिफाफा आदि अभ्यास कराए और ध्यान केंद्रित करने की विधियां सिखाईं। छात्राएं प्रियका रोशनी, पलक ,महक, पिंकी हिमांशी ,अंतिम ,कविता, नेहा लक्ष्मी, गुडिया, राज नन्दनी रिमझिम सहित प्रशिक्षक ने उन्हें योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्या तारा शर्मा ने शारीरिक व्यायाम और अनुशासन के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका अनुपूर्णिमा गुप्ता प्रियका पटेल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *