– पीड़िता ने लगाया दहेज को लेकर मारपीट का आरोप
बांदा। दहेज की मांग पूरी न करने से नाराज ससुराली जनो ने विवाहिता के मुह में कपड़ा ठूस जम कर पीटा। जिससे वह घायल हो गई।सूचना पर पहुंचे मायके वाले पुलिस के जरिए उसे लिवा लाए। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। जानकारी शहर के शांती नगर निवासी मुन्नीलाल ने पिछले वर्ष मार्च में अपनी 30 वर्षीय ब्ेाटी मंजू की शादी उन्नाव निवासी आशीष के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तो मंजू ठीक से रही इसके बाद पति सास ससुर दहेज में कार और दो तोला सोने की चौन मांगने लगे। न देने पर ससुराली जन मंजु को मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे। मायके वालो ने ससुराली जनो को समझाया लेकिन वह लोग अपनी हरकतो से बाज नही आ रहे थे। मायके वाले मंजू को घर लिवा लाए थे। 11 मई सुलह समझौता होने के बाद ससुराली जन उसे लिवा ले गए थे। मंजू के मुताबिक 18 मई को ससुराली जनो ने उसके बाल पकड़ पूरे आगन में घसीटा इसके बाद मुह में कपड़ा ठूस कर उसे बेरहमी से मार पीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने उसे बचा लिया। मंजू ने बताया कि ससुराली जन से खाना नही देते थे। कमरे में बंद कर देते थे। अगले दिन उसने मायके वालो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे माता पिता 21 मई को घर लिवा लाए थे। शनिवार को कोतवाली नगर मे रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तहरीर दिया। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।