क्रासरःडीएम और एसपी के द्वारा गठित टीम ने की कार्यवाही
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल औ एसपी अंकुर अग्रवाल के द्वारा गठित टास्क फोर्स द्वारा पूर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दो दिनांे में 35 ओवरलोड वाहनांे को सीज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस अभियान में उपजिलाधिकारी बांदा द्वारा एक वाहन, उपजिलाधिकारी नरैनी द्वारा ग्यारह ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा तीन, खान अधिकारी बांदा द्वारा दस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वार छः, पीटीओ बांदा द्वारा चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में चलाये गये अभियान में कुल पैंतिस ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।