बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली परिसर में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से मुस्लिम समुदाय व हिंदू समुदाय के लोगों को बुलाया गया था। जिसमें मोहर्रम के त्यौहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, और ताजिया निकालने के समय परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई, वहीं बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने पीस कमेटी पर मौजूद सभी लोगों से अपील किया है कि, मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो हमें सूचित करें। और जो अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर हुसैनी कमेटी के अध्यक्ष शकील खान, गुलाम मुस्तफा, अंजुमन मुस्तफा शहर कमेटी बबेरू के अध्यक्ष कासिम खांन, मोहम्मद गुलाम, अजमेर अली , नफीस अली, सफीक अहमद , हाफिज एतबार अली, रिजवान, अब्बास रजा, कल्लू खान, मोबीन खान प्रधान आलमपुर, गुड्डू खान, मुईन कुरैशी, शरीफ कुरैशी  शहजाद खान ,पप्पू कुरैशी,सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *