बांदा। पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाता है जिसका शुभारम्भ अध्यक्षा श्रीमती मालती बासू, नगर पालिका परिषद, बांदा द्वारा प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। भूगर्भ जल विभाग द्वारा जल संचयन का संदेश देते हुए अवगत कराया गया कि सबमर्सिबल पम्पों से आवश्यकतानुसार ही दोहन करे यह सन्देश जनमानस में सबको प्रसारित करना चाहिए और स्वयं जल दूत बनकर नदियों, तलाबों व कुओं का पुनरोद्वार करना चाहिए एवं जल संचयन / जल संरक्षण के सम्बन्ध में बैनर एवं पंपलैट के माध्यम से जीवन के लिये जल के महत्व को बताया एवं अपनी छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर गिरते जल स्तर को कैसे बढाया जा सकता है, के बारे में जागरूक किया। सम्पूर्ण प्रदेश में भूजल अधिनियम लागू है जिसके अन्तर्गत समस्त वाणिज्यिक / व्यवसायिक उद्यमियों को विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु / कडाई से अनुपालन करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यकम में भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलाजिस्ट अक्षय कुमार, श्रीमती श्वेता गुप्ता अवर अभियंता सौरभ शुक्ला के साथ प्रतीक श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह, प्रेमबाबू, अमिल शुक्ला, कमलेश, सदानन्द अवस्थी, मुस्तकीम, आदि उपस्थित रहे। कार्यकम के अन्त में जल सपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *