चिल्ला/बांदा। जिले के चिल्ला पावर हाउस से दोहतरा फीडर के अंतर्गत ग्राम पदारथपुर  व भवानीपुर लाइन में 4 दिनों से लगातार भरी बारिश व यमुना केन नदी का जलस्तर खतरे के निशान 99 मीटर से पार कर 103 मीटर तक पहुंच चुका था जिसके चलते पदारथपुर व भवानीपुर के पोल पानी में डूबे हुए थे जलस्तर कम हुआ जहां काम किया जाना था वहां लगभग अभी भी दो-तीन फीट पानी भरा होने से हाइड्रा पहुंचना असंभव था उक्त लाइन के बीच में दो पोल गिरे हुए थे और दो पोल अत्यधिक टेढ़े हो जाने से लाइन चल पाना असंभव हो गया था। आज किसी तरह बड़ी मशक्कत करने के बाद उक्त लाइन चालू कर दी गई है प्र.जेई विनोद पटेल व जे ई विद्याकांत त्रिपाठी द्वारा लगातार खुद पानी में घुसे और अपने कर्मचारी लाइन मैन को भी पानी में घुमवाया एवं साथ में मेहनत भी करवाया तब जा कर आखिर कार सफलता हाथ लग ही गई। लाइन मैन जफर अहमद , जगमोहन,हरिचरण दो दिनो से लगातार बारिश होने के बावजूद लगे रहे। वहीं जेई विनोद पटेल से पूछा तो उन्होंने बताया कि पदारथपुर व भवानीपुर दोनों गांवों की लाइन चालू हो गई है इस लिए मै सहयोग के लिए दोनों गांवों के लोगों को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *