नरैनी/बांदा। करतल कस्बा स्थित बाजार में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने खेलते हुए दबोच लिया।पुलिस ने मौके से तास के पत्तों के अलावा नगद रुपए बरामद किए। कस्बे में रात्रि के तकरीबन 9बजे के आसपास गस्त कर रही चौकी पुलिस को बीच बाजार में जुए होने की भनक लगी।जानकारी होने पर पुलिस बल ने मौके पर छापा मार कर चौकी क्षेत्र के वैरागी पुरवा निवासी राजेंद्र कुशवाहा पुत्र बद्री प्रसाद, भंवरपुर अंश बिलहरका निवासी गरीबा पुत्र भूरा,नहरी गांव निवासी राकेश कोरी पुत्र राम प्रसाद, नहरी गांव निवासी लक्ष्मी यादव पुत्र मंगल और मध्य प्रदेश के थाना अजयगढ़ स्थित लवलास गांव निवासी शिवराम पुत्र हल्के,सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी सहित मौके पर से 8150 रुपए और एक अदद तास की गड्डी बरामद की गई। गिरफ्तारी के दौरान चौकी इंचार्ज अनिल राय ,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।