बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । गौरतलब हो कि 7 अगस्त 25 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम मुहुई के रहने वाले रामविशाल सिंह पुत्र जयगोपाल सिंह द्वारा सूचना दी गई कि उनके चाचा मुन्ना सिंह पुत्र रामनरेश सिंह को लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी । सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों को गोखरही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में रमजानी पुत्र रहीम बक्स निवासी ग्राम मुहुई थाना तिन्दवारी जनपद बांदा, नन्हे उर्फ शफीक अहमद पुत्र रहीम बक्स निवासी ग्राम मुहुई थाना तिन्दवारी जनपद बांदा व अनीशा पत्नी रमजानी निवासी ग्राम मुहुई थाना तिन्दवारी जनपद बांदा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *