बांदा (उप्र)-बांदा जिले की बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुरा की 2021 की निर्वाचक नामावली में अब तक 361 फर्जी दर्ज होने का खुलासा हुआ है। यह स्थिति वार्ड संख्या – 01 से 13 तक की है, जबकि 14 और 15 अभी बाकी हैं।लेकिन, बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) इन मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने में कंजूसी कर रहे हैं। इन फर्जी मतदाताओं में 194 मृत, दो से अधिक बार दर्ज मतदाताओं की संख्या-37, विवाहिताओं की संख्या-43, दूसरे गांवों के (बाहरी) 78 और संदिग्ध मतदाता 10 सामने आए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/उपजिलाधिकारी अतर्रा ने अपने कार्यालय पत्रांक – 741/2024-25 दिनांक – 24 जुलाई 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का आदेश दिया है, लेकिन बीएलओ दूसरे गांवों के (बाहरी) मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाने में कंजूसी कर रहे हैं।
इस संदर्भ में ग्राम पंचायत तेंदुरा के प्रधान रामलाल जयन ने उपजिलाधिकारी से तीन सितंबर को शिकायत भी की थी, लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।