अतर्रा / बांदा। शनिवार को अतर्रा थाना  क्षेत्र के ग्राम पचोखर में एक महिला कस्बे में बेहोशी की हालत में मिली, जिसे पुलिस ने तत्काल सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पिंकी प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के साथ उसकी अबोध बच्ची भी थी। पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की  प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *