नरैनी/बांदा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे सहित जनपद के विभिन्न इलाकों में अवैध गांजे की सप्लाई करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।इस दौरान उसके कब्जे से अवैध गांजे की खेप बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश से कस्बे में अवैध रूप से लाए जा रहे गांजे को बरामद कर लिया गया।आरोपी को जमवारा गांव के पास गस्त के दौरान गिरफ्तार किया गया।आरोपी रवि कुशवाहा पुत्र मंतू कुशवाहा निवासी कछयाना मुहाल अजयगढ़ जिला पन्ना मध्यप्रदेश के पास से 9 किलो 600 ग्राम गांजा मिला।पकड़े गए आरोपी को एनडीपीएस की धारा में जेल भेज दिया गया।