– अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन वाइपास सड़क वृहद ग्राम दुरेड़ी के पास संदिग्ध रुप से भ्रमण कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरेन्द्र पुत्र लल्लू निवासी ग्राम दुरेड़ी थाना मटौंध जनपद बांदा है।