– खदान संचालक की अगुवाई में जारी है अवैध खनन काला कारोबार

– नदी की जलधारा में गरज रहीं भारी-भरकम मशीने

– खदान संचालक को नहीं है प्रशासन का भय

बांदा। पैलानी तहसील के अन्तर्गत खप्टिहाकला में संचालित होने वाली 56/2 की खदान शुरू से ही विवादों के घेरे मंे है। कभी खदान संचालक द्वारा नदी की जलधारा को बांधकर अवैध पुल बनाया जाता है। जिसको प्रशासन के द्वारा ढहाया गया था। इस अवैध कार्य को अभी समय भी नहीं गुजरा था कि फिर से खदान में मनमानी का दौर शुरू हो गया है। अवैध खनन का पुराना शातिर खिलाड़ी इस खदान का संचालक खुलेआम दबंगई के बल पर नदी की जलधारा में अवैध खनन कार्य को अंजाम दे रहा है। इतना ही नहीं इस खदान के संचालक को एसटीएफ की कार्यवाही का जरा भी भय नहीं है। तभी खदान संचालक ने नदी की जलधारा में भारी-भरकम प्रतिबंधित मशीनों को उतार दिया है। जिनसे सूर्य ढलते ही अवैध बाबू का खनन तेजी से होता है। खदान से अवैध तरीके से निकाली गई बालू को ओवरलोड ट्रकों में भरकर रवाना कर दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस खदान से का कर्ता-धर्ता अवैध खनन कराने में पुराना माहिर खिलाड़ी है।

जानकारी के अनुसार पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला की केन नदी में 56/2 के खदान के ठेकेदारों द्वारा अभी महज दस दिन ही बीते हुए ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है ओवरलोड ट्रक के चलने से जहां एक ओर सड़के ध्वस्त हो रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणो में रामराज, पप्पू, राकेश कुमार, संतोष कुमार,मंजू आदि ने तहसील प्रशासन से ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर मांग की है। अभी करीब एक सप्ताह पहले खप्टिहाकला के मोरंग ठेकेदारों द्वारा केन नदी के दोनों छोरों को बांधकर पुल का निर्माण कर लिया था जिसको लेकर मौके पर पहुंचे खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता व नायब तहसीलदार पैलानी मुहम्मद मुस्तकीम ने पुल को पोकलेन मशीन से तोडकर समतल कर दिया था। अब ठेकेदारों द्वारा ओवरलोड ट्रक निकालकर शासन प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। इस संबंध में जब तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही की जाएगी। – पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला की केन नदी में 56/2 के खदान के ठेकेदारों द्वारा अभी महज दस दिन ही बीते हुए ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है ओवरलोड ट्रक के चलने से जहां एक ओर सड़के ध्वस्त हो रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणो में मुकेश कुमार, रामकुमार,बरदानी रामराज, पप्पू, राकेश कुमार, संतोष कुमार,मंजू आदि ने तहसील प्रशासन से ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर मांग की है। अभी करीब एक सप्ताह पहले खप्टिहाकला के मोरंग ठेकेदारों द्वारा केन नदी के दोनों छोरों को बांधकर पुल का निर्माण कर लिया था जिसको लेकर दैनिक आज अखबार ने ब्यापक खबर लिखकर मौके पर पहुंचे खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता व नायब तहसीलदार पैलानी मुहम्मद मुस्तकीम ने पुल को पोकलेन मशीन से तोडकर समतल कर दिया था। अब ठेकेदारों द्वारा ओवरलोड ट्रक निकालकर शासन प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। इस संबंध में जब तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *