वाराणसी। सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाधान में ‘मेरा माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी व शिव प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल चंदन झा, विशिष्ट अतिथि मेजर मिथिलेश कुमार सिंह, कैप्टन धीरेंद्र तिवारी एवं मदन लाल रहे। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दो बिंदुओं पर केंद्रित है। वीरों का वंदन के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं पुलिस बलों के सेवानिवृत्त व शहीद जवानों एवं उनके परिवारों को सम्मान किया जाना है तथा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत झंडा वितरण किया जाना है मुख्य अतिथि कर्नल चंदन झा जो कि 29 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में आप बीएचयू में एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश उन साहसी शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बहादुर महिलाओं को सम्मान और श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन में सेवा की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेजर मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देशवासियों द्वारा हासिल की गई सफलता के आधार पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का संकल्प भी इस उत्सव का हिस्सा है। हर आयु वर्ग के नागरिक पूरे देश में आयोजित इस महोत्सव के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह भव्य महोत्सव अब ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ आगे बढ़ रहा है। आज देश के कोने-कोने में हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों के प्रति इतने व्यापक स्तर पर लोगों में जागरूकता को देखकर हमारे स्वाधीनता सेनानी अवश्य प्रफुल्लित हुए होते अध्यक्षीय संबोधन में माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं का चरित्र निर्माण करना है और युवाओं के चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। इस वर्ष 2023 में भारत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान मनाने जा रहा है। मिट्टी को नमन और वीरों का वंदन इस अभियान का नारा है। यह अभियान 9 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलता रहेगा। हमारा गौरवशाली स्वाधीनता संग्राम इस विशाल भारत-भूमि में बहादुरी के साथ संचालित होता रहा। अनेक महान स्वाधीनता सेनानियों ने वीरता के उदाहरण प्रस्तुत किए और राष्ट्र-जागरण की मशाल अगली पीढ़ी को सौंपी। हमारा संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरी तरह साकार कर लेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालरूप यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना वर्मा ने किया इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता यादव, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. हंसराज, डॉ. शशांक चंदेल, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रामजतन, शशि प्रकाश एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक प्रोफेसर पीतांबर दास, प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी, संपत्ति अधिकारी सूर्यनाथ सिंह एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं सभागार में उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *