नरैनी/बांदा। दहेज कम मिलने और लगातार प्रताड़ित करने पर ससुराली जनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।सास ससुर नन्द समेत पति द्वारा लगातार शादी के बाद से प्रताड़ित किए जाने का आरोप।
नरैनी कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी रश्मि पुत्री सुरेन्द्र पाठक ने गिरवा थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते वर्ष 2022 में उसकी शादी महुआ गांव में हुई थी।शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसे शारीरिक यातनाएं और परेशान करने लगे।साथ ही ससुराल के लोग पीड़िता को नहीं ले जा रहे थे।लगातार दहेज को लेकर आए दिन ताने मारते थे।पीड़ित रश्मि लगातार ससुरालियों के जुल्म का शिकार होती रही।पीड़िता अपने पिता को थाने ले जाकर आरोपी पति सचिन ससुर ठाकुरदीन सास गीता देवी,ननद दया देवी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।