बांदा। वनवासी राम चित्रकूट से रामराजा सरकार ओरछा धाम तक 16 फरवरी से 13 मार्च तक अखण्ड बुंदेलखंड संयोजक भानूसहाय एडवोकेट के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है, इसी क्रम में जन आक्रोश यात्रा के बांदा आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा यात्रा में शामिल सभी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मोर्चा संयोजक भानूसहाय एडवोकेट सहित समस्त पदाधिकारी न्यायालय परिसर पहुंच कर नवनियुक्त जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह एडवोकेट व महामंत्री राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट का माल्यार्पण कर पृथक राज्य बुंदेलखंड प्रान्त निर्माण के लिए समर्थन मांगा जिस पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह एडवोकेट द्वारा बार संघ पदाधिकारियों के साथ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया, साथ ही प्रधानमंत्री के लिए अनुरोध पत्र भेजे जाने की बात कही गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु अपना समर्थन दिया गया है, समूचे बुंदेलखंड के कांग्रेस जन पृथक राज्य बुंदेलखंड प्रान्त के लिए कन्धे से कंधा मिलाकर जबतक बुंदेलखंड राज्य निर्माण नहीं हो जाता कांग्रेस पार्टी मोर्चा की इस लड़ाई में अपना पूरा समर्थन व सहयोग करती रहेगी। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव बाबूराम यादव, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, पंकज रावत, नरेन्द्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *