– किसान नेता ने एसडीएम पैलानी से की शिकायत
बांदा। घटिया सामग्री से हुए सीसी रोड निर्माण कार्य की शिकायत आज किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने एसडीएम पैलानी से ज्ञापन के माध्यम से की। जसपुरा ब्लाक के चंदवारा, गौरीखुर्द ग्राम  पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी लगभग 06 से 07 सीसी सड़कों में  संबंधित फर्म (ठेकदारों) द्वारा कराए गए घटिया निर्माण व व्यापक पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की टीएसी जांच (तकनीकी सलाहकार समिति से करने की मांग ।ग्राम पंचायत चंदवारा में रामबरन की पुलिया से छोटू लम्बरी के दरवाजे तक संतराम प्रजापति के दरवाजे से रामकिशोर पाल के दरवाजे तक खाले थोक में रामचंद्र के बंगले से सुनील सिंह के दरवाजे तक रामभरोसा सिंह के दरवाजे से नीचे ट्रांसफार्मर तक  ग्राम पंचायत गौरी खुर्द में हनुमान जी के मंदिर से मुख्य सड़क तक इन सड़कों का निर्माण जो भी ठेकेदार द्वारा कराया गया है उसमें कुल लागत का बहुत कम पैसा लगाया गया है।और जनता के विकास के पैसे में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।
इन भ्रष्टाचारों में कार्यदाई संस्था (ठेकदारों ) के साथ तकनीकी प्रभारी; (जे ई); ब्लॉक प्रमुख सहित तमाम विकास खंड और जिले के विभागीय अधिकारी शामिल होने का आरोप लगा है। सभी सीसी सड़कों के निर्माण को अभी ज्यादा समय नहीं नहीं हुआ लेकिन मानक के अनुसार काम नहीं होने से ये सड़के कई जगह से टूट चुकी हैं या फिर उखड़ कर इनमें दरार आ गई है! इन रोड़ों में नीचे न तो बेस है और न ही मानक के अनुसार मसाला ग्रामीणों ने उक्त ठेकेदारों से सही काम कराने को कहा तो जहां शिकायत करना है कर दो मेरा क्या बिगाड़ लोगे नहीं तो काम बंद करा कर ये सड़क दूसरी जगह डाल दूंगा  जब सभी सीसी सड़कों की शिकायत किसान नेता ने फोन; वाट्सअप द्वारा जसपुरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को किया तो बीडीओ साहब और तकनीकी प्रभारी (जेई) दोनों ग्राम पंचायतों के काम देखने भी आए तो बीडीओ जसपुरा के शब्द क्या थे इस वीडियो में आप भी सुनिए । कहा कि सड़क सब अच्छी हैं अगर आपको जांच कराना है तो जिले के अधिकारियों से मिलकर तकनीकी जांच कराएं  मैं कुछ नहीं कर सकता।और एक रोड देखकर गाड़ी में बैठकर निकल गए अन्य सड़कों को नहीं देखा नेता ने आरोप लगाया कि इससे तो यही लगता है  भ्रष्टाचार के खेल में इन बीडीओ  भी बराबर के भागीदार हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *