बदौसा/बांदा। प्राइमरी स्कूल बरछा ब एवं प्रतीक्षालय बस स्टैंड के पास बने पेशाब घर गंदा का पानी एवं पाइपलाइन का पानी बांदा इलाहाबाद रोड में वर्षों से बह रहा है जिससे लोगों के दरवाजे में गंदगी का माहौल बना हुआ है ना तो इसमें कभी सफाई होती है पानी बहने के कारण में रोड की क्षतिग्रस्त हो रही है और इस पानी से कई बीमारियां फैल रही है बगल में चल रहे प्राइमरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को आने जाने में यहां पर कई बार इस गंदे पानी में गिर जाते हैं जिससे उनको काफी दिक्कत मिलती है कई बार यहां के प्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन कोई निवारण न हो सका जिससे शासन से अनुरोध है की केवल 200 मीटर की नली का निर्माण करवा कर बड़े नाले में मिला दिया जाए इससे इस समस्या का हाल हो सके।