वाराणसी। नदेसर स्थित पार्क में क्षेत्रीय जनता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया और शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर विश्व शांति का संदेश दिया। पक्षियों को आजाद कर आजादी का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट राहुल राज ने कहा कि पक्षियों को आजाद कर यह संदेश देना चाहा है कि केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि पक्षी भी गुलाम हैं। इसलिए उन्हें आजाद करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि उन्हें भी आजादी का हक है। देश में हमारे रह रहे चाहे हिंदू हों, मुस्लिम, सिख या ईसाई हों, उन्हें समान रूप से जीवन जीने का अधिकार हमारा संविधान देता है उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी को आजादी का हक देता है। इस देश में रहने वाले सभी लोग आजाद हैं। कहा कि कबूतर उड़ाकर समाज में शांति का संदेश देने की कोशिश की है। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिष्ठान का भी वितरण किया गया।