डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
– जिम्मेदारों को दिए आवश्यक निर्देश
बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए ।
गुरूवार को जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है