बबेरू/बाँदा। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी कशिश पुत्री राजेंद्र कुमार उम्र करीब 18 वर्ष गुरुवार को घर के अंदर कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंचकर युवती को फांसी के फंदे से निकलकर आनंन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।