– अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 1 मई 26 को नादँनमऊ के रहने वाले अजयपाल द्वारा सूचना दी गई कि 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली कर्मी बनकर मीटर चेक करने के बहाने घर मे घुसकर लूट की घटना का अंजाम दिया है । सूचना पर थाना बदौसा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, यक्ष एप व मुखबिर की सूचना पाया गया कि 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से अतर्रा से कर्वी जनपद चित्रकूट जा रहे है । सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को ग्राम तुर्रा के पास घेराबंदी कर रोका गया तो स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया । आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की हालत सामान्य है । व एक अन्य अभियुक्त को आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूट के जेवर सहित अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है । अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । बता दे कि आदेश पुत्र राजकुमार द्वारा विगत दिनों में अपने सगे चाचा की हत्या व गैंगस्टर एक्ट में जेल गया था । वर्तमान समय में जमानत पर बाहर था । गिरफ्तार अभियुक्तों में आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर थाना बिसण्डा जनपद बांदा पुलिस मुठभेड मे घायल हो गया। वहीं दूसरा अभियुक्त उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव थाना बबेरु जनपद बांदा है।