– आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने लगाईं चार टीमें
– शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बबेरू/बांदा। जमीन बेचने तथा पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते बेटे ने अपनी माँ तथा अपने छोटे भाई की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक,सीओ,एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने अलग-अलग चार टीमे लगाई है।
जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में रविवार को राजकिशोर मिश्रा ने अपनी मां ज्योति 50 और छोटे भाई देवीदीन 40 की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर एसपी पलाश बंसल,सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी,प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया। जहां टीम ने नमूने एकत्रित किये। बताया कि मृतक के पिता दो भाई थे। बड़े भाई के कोई संतान नहीं थी। जिस पर ताऊ ने आरोपी राजकिशोर को गोद ले लिया था। गोद लेने के साथ जमीन की वसीयत भी उसके नाम कर दी थी। उक्त जमीन में आरोपी राजकिशोर अपने पिता से आधा हिस्सा मांग रहा था। लेकिन पिता देने के लिए राजी नहीं था। वह सभी को बराबर हिस्सा देना चाहता था। कुछ दिन पहले पिता ने कस्बे में 80 लाख की जमीन बेची थी। जिस पर राजकिशोर पिता से 40 लाख रुपए की मांग कर रहा था। वही पिता जगदीश उसे 20 लाख रुपया देने को कह रहा था। रविवार को जगदीश तथा उसकी पत्नी शांति तथा छोटा भाई देवीदीन जमीन की नाप कराने गए थे। तभी राजकिशोर को जानकारी मिल गई। इसी बीच राजकिशोर अपनी दो नाली बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा। जहां उसने अपनी मां शांति तथा छोटे भाई देवीदीन को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली।जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता ने अपनी पैतृक संपत्ति बेंची थी। वहीं आरोपी बेंचने का विरोध जता रहा था। इसी खुन्नस के चलते उसने मां तथा भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने अलग-अलग चार टीमे लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *