बाँदा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक जनपद बाँदा में भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बाँदा द्वारा जनपदवासियों से सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की गई है।भारी वर्षा के दौरान नागरिकों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, नदियों, नालों, तालाबों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाने तथा जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन द्वारा नागरिकों से बिजली के खंभों, टूटे तारों, पेड़ों एवं जर्जर भवनों से दूर रहने तथा आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर न रहने की अपील की गई है। तेज बहाव वाले पानी में उतरने अथवा उसे पार करने का प्रयास न करें। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी जानकारी के लिए मौसम विभाग, प्रशासन एवं ‘सचेत’ ऐप से प्राप्त सूचनाओं पर ध्यान देने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।अमित आसेरी, जिलाधिकारी बाँदा ने जनपदवासियों से अपील की है कि आरेंज अलर्ट की अवधि में विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें
।