मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व जननायक राहुल गांधी के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग की, तथा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काट वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है, ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शन करते कांग्रेस जनों को पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ(उप्र) के बाहर से गिरफ्तार करके ईको गार्डन लखनऊ ले जाया गया। देर शाम को सभी कांग्रेस जनों को वहीं से रिहा किया गया।
इस अवसर पर उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेस जनों सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित
रहे।