क्रासरःस्कूलों, सरकारी कार्यालयों, राजनैतिक दलांे के कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर फहराया गया तिरंगा
क्रासरःसांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, निकाली गई बाईक रैली
बांदा। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी विभागों में विभागाध्यक्षांे सहित स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों राजनैतिक दलांे के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस की ध्ूाम रही। वहीं ध्वजारोहण के पूर्व स्कूलों के प्रभातफेरियां निकाली गईं।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद एवं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान का जन समूह द्वारा गायन किया गया। इससे पूर्व प्रात 9बजे कलेक्ट्रेट में , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का संजीव प्रसारण किया गया।
इसके पश्चात मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों श्रीमती राम लली, प्रभावती एवं विजय सिंह, दिनेश सिंह, कृष्ण पाल, राजबहादुर, कृष्णा देवी, अब्दुल कादिर सहित आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को माल्यार्पण एवं साल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने जनपद बांदा के शहीद हुए सैनिकों के परिवार के सदस्यों तथा सेवा मेडल प्राप्त 2 बहादुर सैनिकों यथा वीरेंद्र सिंह को सेना मेडल गैलेन्त्री अवार्ड, मोहम्मद मोनिस खान, को भी सम्मानित किया गया । साथ ही 4 सैनिकों को जिन्होंने भारत पाकिस्तान युद्ध मैं विभिन्न आपरेशन में शहीद हुए थे श्रीमती प्रेमा देवी श्रीमती रंन्नो देवी, श्रीमती विनोद देवी, श्रीमती अनुराधा देवी को माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदया द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ के द्वारा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी के हर अंश से मुक्ति तथा विरासत पर गर्व करने एवं उत्थान के लिए कार्य करने, एकता और एकजुटता को सदैव बनाए रखने के साथ ही अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश को आजादी बहुत संघर्षों के बाद मिली है। इस आजादी को दिलाने में अमर वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अनेक महान पुरुषों का महत्वपूर्ण एवं अथक योगदान रहा है। उन्होंने उन सभी महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को देश की सेवा के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए कार्य करना चाहिए।
इसके बाद जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘सबका साथ -सबका विकास -सबका विश्वास’ चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रम एवं सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया है स उन्होंने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सराहना की। इस अवसर पर पदमश्री से अलंकृत उमाशंकर पांडे, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने जिला अस्पताल में महिला एवं पुरुष वार्ड तथा बच्चा वार्ड के साथ आपातकालीन वार्ड में में भर्ती मरीजों एवं एनआरसी सेंटर में भर्ती मरीज से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों की इस पुण्य कार्य करने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से चार जिंदगियां बच सकती हैं। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले श्री रजत सक्सेना एवं शांतनु कुमार को रक्तदान करने पर प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया। इसके साथ ही नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा का वितरण भी किया।इसके बाद उन्होंने मंडल कारागार में निरुद्ध महिलाबंदी तथा कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदी को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। उन्होंने महिला बंदियों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सी इलाज की व्यवस्था किए जाने हेतु एक महिला चिकित्सक की माह में दो दिन तैनाती के जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस एन मिश्रा, डा.एसपी गुप्ता सहित जिला कारागार के अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस पर बंगाली पुरा स्थित प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक बांदा प्रेम नारायण गुप्ता ने ध्वजारोहण किया ! इस मौके पर महेंद्र कुमार (ओ एस) , भानु प्रताप सिंह सहायक अधीक्षक (उत्तरी), विवेक कुमार तिवारी (दक्षिणी) व हेड पोस्ट मास्टर नरेंद्र नाथ पांडे आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अमृत महोत्सव काल के 76 वर्ष पूर्ण होने एवं 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2023 कार्यालय चित्रकूट धाम मंडल बांदा में गरिमामयी ढंग से मनाया गया। आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल आर0पी0सिंह ने ध्वजारोहण किया, इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ।उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उसके प्रति हम सभी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं स हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। हम तन, मन, धन से जो भी राष्ट्रहित के लिए कर सकते है, उसे पूर्ण मनोयोग के साथ करें। उन्होंने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं, हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करते हुए समाज के पात्र व्यक्तियों को शासन की संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर, उनकों आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। हमें सब के प्रति सम्यक भावना रखनी है। उन्होंने कहा कि हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम सब को जागरूक होना चाहिए कूड़े को सड़क में ना फेंके, उसको कूड़े के लिए चिन्हित स्थलों पर या फिर कूड़े की गाड़ी में ही डाला जाए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी छोटी-छोटी कमियों को पहचानना होगा और उनको दूर करना होगा, जिस प्रकार बूंद बूंद से सागर बनता है, उसी प्रकार हम सब लोग जब छोटी-छोटी कमियों को दूर करेंगे तो एक बड़ा सुधार सामने नजर आएगा। हम सबको ट्रैफिक नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए यह बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने सूचना विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों, खादी ग्रामोद्योग, रोजगार सृजन कार्यक्रम, सोलर चरखा, चिकित्सा, जननी सुरक्षा योजना, योग वैलनेस सेंटर, शहरी आवास योजना, किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह एवं वहां उपस्थित अधिवक्ता गणों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, अपर निदेशक अभियोजन बीरेन्द्र कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिवक्तागण जयराम सिंह चंदेल विशंभर द्विवेदी विजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अतर्रा मेंस्वतंत्रता की 77 वीं वर्षगांठ पर सभी प्राइवेट सरकारी शिक्षण संस्थानों में जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रूट मार्च निकाला गया वही राजनैतिक दल व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहरा कर सलामी दी गई।77 वें स्वतंत्रता दिवस पर कस्बे में बहुत ही हषोल्लास के साथ मनाया गया नगर के शिक्षण संस्थाओं द्वारा निकल गए रूट मार्च व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत झांकियां निकाली गई कस्बे के बदौसा रोड स्थित तथागत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय के वित्त नियंत्रक शिव शरण कुशवाहा ध्वजा रोहण किया राष्ट्रगान के पश्चात छात्रों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को सलामी दी गई विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वतंत्र दिवस की बधाई दी विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसको देखकर लोगों का मन मुग्ध हो गया मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम एवं बच्चों की मेहनत और उनके अद्भुत कला प्रदर्शन को देखकर उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा की बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत ही सराहनीय है उन्होंने अपने संबोधन द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया इसके साथ ही 2022 -2023 के कक्षा 12 के टॉप छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया कक्षा 10 के छात्राओं को भी नगद पुरस्कार वितरण किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अध्ययन तथा अनुशासन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले छात्राओं को चयनित कर प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम में होने वाले आभार प्रकट किया। इसी प्रकार कस्बे के बदौसा रोड स्थित शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फादर टी अरुल राज ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ा है और देश प्रेम व राष्ट्र के प्रति मर मिटने की प्रेरणा देता है स्कूली छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति से जुड़ी विभिन्न झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन मुक्त कर दिया इस दौरान उप प्रधानाचार्य सिस्टर जी सैन आदि मौजूद रही इसी प्रकार कस्बे के अतर्रा डिग्री कालेज में प्राचार्य डीसी गुप्ता प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया हिंदू इंटर कॉलेज में डॉ राकेश सिंह गौर ने ध्वजारोहण किया कस्बे के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया समाजसेवी राजाबाबू बाजपेई ने अध्यक्षता की कार्यक्रम की प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया तुलसी फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य जुगल सोनी अध्यक्ष भोली गौतम ने ध्वजारोहण किया सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा प्रबंधक आशीष पांडे लखन कॉलोनी स्थित नटखट बचपन एमिटी स्कूल मैं डायरेक्ट राकेश कुमार गुप्ता लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक अमर द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया इसी प्रकार कस्बे के बांदा रोड कच्ची सड़क स्थित स्वर्गीय स्वर्गीय चंद्रशेखर प्रसाद पांडे महाविद्यालय में प्रबंधक अखिलेश पांडे भुवनेश पांडे ने ध्वजारोहण किया यहां भी छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति का संदेश देते हुए धमाल मचाया। कस्बे की विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी राम सिंह चेयरमैन संगीता निराला ने ध्वजारोहण किया इस दौरान भाजपा नेता वेद निराला सहित समस्त नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार सिविल न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन राखी सिंह तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी नमन मेहता तहसीलदार राम चंद्र सिंह अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष शिवनंदन यादव महासचिव नरेंद्र कुमार शुक्ला इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर बृजमोहन सिंह राठौर लखन मिश्रा अरविंद पांडे विनोद तिवारी मनोज श्रीवास्तव विश्वनाथ अवस्थी राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कस्बे की गांधी चौक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ध्वजारोहण किया इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमेश चंद्र कोरी जिला महासचिव सूरज बाजपेई जगदीश गुप्ता पूर्व चेयरमैन कालूराम जाटव मोहम्मद नसीम आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे सुभाष मूर्ति में भाजपा नेता राममूर्ति शुक्ला राजाराम तिवारी वेद निराला राजू त्रिवेदी रमेश शर्मा द्वारिका लखेरा आदि ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी यूनिट बांदा द्वारा बांदा सदर कार्यालय क्योंटरा चौराहे में जिले व बिधान सभा के पदाधिकारियों ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुलाब बर्मा उपाध्यक्ष अयूब खान कुजंविहारी प्रजापति असलम खां,डीडी पंडा, मां लल्लू निषाद ,डा0 शिवनारायण वर्मा,सुखलाल बौद्ध,शिववरन वर्मा, मनोज वर्मा एडवोकेट,श्याम बाबू मास्टर राहुल वर्मा, दीपक वर्मा ,विमल कुमार ,राकेश कुमार,आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी तरह देश की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जहां पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण कर झण्डे को सलामी दी गयी इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वाजारोहण किया गाय । समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने कार्यालयों पर और समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर ध्वजारोहण कर लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया । पुलिस लाइऩ में ध्वाजारोहण के पश्चात सेवा के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा गृह मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर 06 पुलिस कर्मियों सहित सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया साथ ही अच्छा रिस्पांस टाइम देने वाले डायल यूपी 112 के 08 कर्मचारियों को डायल यूपी-112 मुख्यालय से जारी किए गए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया ।
इसी तरह आदर्श ज्ञान ज्योति बाल विद्या मंदिर विद्यालय मवई बुजुर्ग में स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठबडे़ हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।जिसमें से विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष हमारे विद्यालय में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात शिक्षा से ओतप्रोत देशभक्ति झांकियों के रूप में नन्हे- मुन्हे छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शाई गई। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं। इसी तरह मेरी माटी, मेरा देश, मेरा अभिमान के तहत बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिला परिषद रोड पर स्थित जिला कार्यालय पर हर साल की तरह मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू काम्बोज अपर जिला जज/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के करकमलों द्वारा राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण,वृक्षारोपण किया गया ततपश्चात तय मार्ग पर जाने के लिए जनजागरूकता तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जनजागरूकता तिरंगा यात्रा का संचालन सुनील सक्सेना संगठन मंत्री और अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी के द्वारा किया गया तय मार्ग पर जाने के बाद सकुशल जिला कार्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।उक्त 77वे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रिज़वान अली अध्यक्ष, हसमत अली उपाध्यक्ष, सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, योगेश सिंह गहलोत कार्यालय अधीक्षक, मोहम्मद अज़हर महामंत्री, इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, अख्तर किरमानी सोशल मीडिया प्रभारी, अंसार अहमद सिद्दीकी समाजसेवी, राशिद भाई स्टेनो अपर जिला जज विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार,अलीम खान शाखा प्रमुख मर्दन नाका, मोहम्मद हामिद शाखा प्रमुख गूलर नाका,मोहम्मद सलीम शाखा प्रमुख बलखण्डी नाका, जावेद खान शाखा प्रमुख हरदौल तलैया,मोहम्मद अतहर शाखा प्रमुख छिपटेहरी,तबस्सुम फ़ात्मा महिला अध्यक्ष, रीना कन्नौजिया महिला उपाध्यक्ष, प्रीति शिवहरे महिला संगठन मंत्री, रश्मि शुक्ला पूजा ,फरजाना बेगम, रिया खान,मंजू पाल, रंजना, नग्गो खातून, मीना खातून, नईम खान, मोहम्मद दानिश, रफ़त अली पप्पू, अलीमुददीन, अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू, मोहम्मद अख़्तर, नज़ाकत अली, नसीम खान, शेखू खान, इरफ़ान हुसैन, चन्द्रशेखर धुरिया, जीतेन्द्र धुरिया, मोहम्मद आफ़ताब, मोहम्मद सईद, मोहम्मद मुईन, मोहम्मद दानिश, सुरेश कुमार साहू, जमशेद खान, मोहम्मद शरीफ़ ,इरफ़ान खान सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
इसी तरह अमृत महोत्सव काल के 76 वर्ष पूर्ण होने एवं 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2023 को ग्राम पंचायत गुरेह में गरिमामयी ढंग से मनाया गया। एसडी सेवा संस्थान बांदा के तरफ जैक्स से ध्वजारोहण किया, इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ। एस सेवा संस्थान मातृशक्ति अंत्योदय संगठन के तरफ से ग्राम पंचायत गोरे में संगठन की महिलाओं के साथ ध्वजारोहण किया गया और इस उसी गांव की संघर्षशी महिला के द्वारा ध्वजारोहण भी कराया गया और संस्था के कार्यकर्ता नीतू प्रजापति ने कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उसके प्रति हम सभी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं स हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। हम तन, मन, धन से जो भी राष्ट्रहित के लिए कर सकते है, उसे पूर्ण मनोयोग के साथ करें। मातृशक्ति अंतोदय संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रचना सेन ने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं, हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करते हुए समाज के पात्र व्यक्तियों को शासन की संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर, उनकों आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। हमें सब के प्रति सम्यक भावना रखनी है। संगठन के कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम सब को जागरूक होना चाहिए कूड़े को सड़क में ना फेंके, उसको कूड़े के लिए चिन्हित स्थलों पर या फिर कूड़े की गाड़ी में ही डाला जाए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी छोटी-छोटी कमियों को पहचानना होगा और उनको दूर करना होगा, जिस प्रकार बूंद बूंद से सागर बनता है, उसी प्रकार हम सब लोग जब छोटी-छोटी कमियों को दूर करेंगे तो एक बड़ा सुधार सामने नजर आएगा। । संस्था की सचिव प्रीती साहू ने बताया की सूचना विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों, खादी ग्रामोद्योग, रोजगार सृजन कार्यक्रम, सोलर चरखा, चिकित्सा, जननी सुरक्षा योजना, योग वैलनेस सेंटर, ग्रामीण आवास योजना, किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *