नरैनी/बांदा। अमर बलिदानी वीरांगना महारानी अवन्तीबाई लोधी का जन्म दिवस लक्ष्य बांदा द्वारा धूमधाम से मनाया गया स लक्ष्य बांदा द्वारा संचालित सभी निःशुल्क कोचिंग केंद्रों के साथ साथ राजपूत बीज़ भंडार कालिंजर रोड नरैनी में लक्ष्य अध्यक्ष योगेन्द्र देव सिंह तथा ब्रह्मानंद इंटर कालेज अतर्रा रोड बांदा में लक्ष्य संरक्षक श्री बी. एल. सिंह जी की व्यवस्था में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के आयोजन में लक्ष्य महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष तरुण सिंह, संयोजक शिवकुमार, उपाध्यक्ष महाप्रसाद सिंह, संगठन प्रभारी राम सिंह, प्रवक्ता हरिओम सिंह, लाला राम सिंह, हरिशंकर सिंह, केशव प्रसाद, दादूराम सिंह, विश्राम सिंह का योगदान रहा।कालिंजर रोड नरैनी के कार्यक्रम में राम सरोज, राजेश कुमार, प्रताप नारायण सिंह, जयनारायण सिंह, डाक्टर सारंग राजपूत, पंचायत सचिव रविन्द्र कुमार सिंह, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *