रायबरेली, 18 अगस्त 2023

जनपद में रिक्त पड़ी पंचायत सीटो को भरने के लिए चुनाव संबंधी तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आरओ/एआरओ के साथ बैठक बचत भवन में की।

जिलाधिकारी ने सभी आरओ/एआरओ को निर्देश दिया कि इस चुनाव में किसी भी प्रकार की संवैधानिक गलती नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से सारी तैयारियां कर ली जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी आरओ, एआरओ चुनाव नियमावलियों को ठीक प्रकार से पढ़ ले। मतदान संबंधित सभी दस्तावेजों को अभी समझ लिया जाए। किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका समाधान कर लिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रा0) भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *