वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोसी ने हो रहे उपचुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेके जाने पर चुटकी ली है। घोसी में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले आरोपी ने आत्मसमर्पण करते हुए स्याही फेंकने की बात बीजेपी नेताओं के द्वारा कहे जाने की बात कही है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देश और प्रदेश में होने वाली ऐसी घटनाओं में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि अपनी खुशी हुई लोकप्रियता और जनता से सहानुभूति पाने के लिए भाजपा नेता ऐसा करते हैं आरोपी के द्वारा बीजेपी नेता का नाम लिए जाने पर अजय राय ने हंसते हुए कहा कि यह बात लोग पहले ही कह रहे थे कि इस पूरे प्रकरण में बीजेपी के लोगों का हाथ हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लोग ही भाजपा के नेताओं के साथ ऐसा काम कर रहे है। वही दारा सिंह चौहान पर तंज करते हुए अजय राय ने कहा कि वह रोज दल बदलते रहते हैं और अपनी निष्ठा को बदलते रहते हैं घोसी की जनता से अजय राय ने निवेदन करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जूते की माला पहनाकर वहां से वापस करना चाहिए। ऐसे लोगों को कभी भी अपना जनप्रतिनिधि नहीं चुनना चाहिए जो मौकापरस्त हो।जो अपने फायदे के लिए जनता को दाव पर लगाकर अपनी राजनीति के लिए काम करे। भाजपा के लोगों ने स्याही भेजने का काम किया है, मैं घोसी की जनता से निवेदन करूंगा कि वह ऐसे लोगों को एकदम दरकिनार करके बाकायदा जूते की माला पहनकर अपने स्थान से विदा करिए।