वाराणसी। सावन के पावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार को नाग पंचमी का पर्व काशी में बेहद ही धूम -धाम से मनाया जा रहा है। वाराणसी के जैतपुरा स्थित नागकूप पर लाखो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लंबी कतार लगाकर दर्शन – पूजन कर रहे है। घर की महिलाएं नाग पंचमी के पर्व पर घर में पकवान के साथ नाग देवता की पूजन और घर के दरवाजों पर नाग देवता की तस्वीर लगा रही है।

मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता के दर्शन -पूजन से घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।वही नागकूप के दर्शन और उसके जल छिड़कने से श्रद्धालुओं को काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। महर्षि पतंजलि के तपोस्थली पर श्रद्धालु तड़के सुबह से दर्शन -पूजन कर रहे है। करीब 3 हजार वर्ष पुराने इस नागकूप को लेकर पुजारियों ने बताया कि शेषनाग के रूप कहे जाने वाले महर्षि पतंजलि ने यहां पताल लोक ( नागलोक) जाकर साधना करते थे।वही महर्षि की साधना स्थल पर भगवान शिव के नागेश्वर महादेव का मंदिर स्थापित है। श्रद्धालुओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन वह धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप भगवान नागेश्वर का दर्शन के साथ नाग कूप में दूध और पुष्प अर्पित कर रहे है। मान्यता है, कि नाग पंचमी के दिन ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होते है और काल सर्प दोष के साथ सांप के स्वप्न देखने से मुक्ति मिलती है। इन्ही मान्यताओं को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु दर्शन -पूजन कर रहे है। वही श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी एलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *