वाराणसी। कैंट स्टेशन पर यार्ड री-माडलिंग के चलते एक सितंबर से 45 दिनों के लिए ब्लाक रहेगा। यार्ड री-माडलिंग की योजना जल्द ही मूर्तरूप लेगी। एक सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक ब्लाक लिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं परिचालन व्यवस्था को भी चरणबद्ध तरीके से सुचारू रखा जाएगा कैंट स्टेशन पर सात नंबर प्लेटफार्म को सरेंडर कर दिया गया है। यहां पटरियों को तोड़कर उसकी लंबाई बढ़ाई जा रही है। ट्रेनों के डायवर्जन व निरस्तीकरण व उनके शिफ्टिंग को लेकर निर्णय लेना शेष है। इस बारे में रेलवे बोर्ड स्तर पर विमर्श किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के डीआरएम मनीष थपलल्याल ने कहा कि कैंट स्टेशन पर बीएनएआई और एएनआई के लिए एक सितंबर से 45 दिनों के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। एक या दो दिन में ट्रेनों के शिफ्टिंग से जुड़ी सूचनाएं जारी कर दी जाएंगी यार्ड री-माडलिंग में मिलेगी ये सुविधाएं  यार्ड री-माडलिंग का काम अब अंतिम चरण में है। इस काम के पूरे हो जाने से यात्रियों को सबसे बड़ी सुविधा यह रहेगी कि अब ट्रेनों के आउटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेनें प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए दो नए प्लेटफार्म को बढ़ाया जा रहा है। वहीं 6-7 नंबर के प्लेटफार्म की लंबाई व चौड़ाई को भी बढ़ाने की योजना है। पहले यहां 24 कोच की ट्रेन खड़ी नहीं हो पाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *