वाराणसी। इसरो की ओर से भेजा गया चंद्रयान -3 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा। इसको लेकर काशी के लोगों में खासा उत्साह है। काशीवासियों के साथ ही साधु-संतों ने भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हनव-पूजन शुरू कर दिया है। वहीं हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वाराणसी के सुदामा कुटी आश्रम में साधु-संतों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया। हाथों में तिरंगा व चंद्रयान की तश्की लेकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ अभियान की सफलता की कामना की। महंत चंद्रभूषण महाराज ने कहा कि चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। रसिया का उपग्रह क्रैश हो गया था। इसलिए हमसभी चाहते हैं कि चंद्रयान -3 सरलता के साथ चंद्रमा की सतह पर उतर जाए और भारत समेत दुनिया को चंद्रमा के बारे में जानकारी दे। भारत विश्वगुरु बनने की ओर से अग्रसर है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ेगी। राजदीप द्विवेदी ने कहा कि महादेव का पूजन-अर्चन कर यह प्रार्थना की चंद्रयान की लैंडिंग को सफल करें, ताकि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हो वहीं मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान मंदिर प्रांगण में चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद चंद्रमा के सतह पर सफलतापूर्वक उतरने और क्रियाशील होने के लिए विशेष प्रार्थना किया गया। इस दौरान हाथ में तिरंगा व चंद्रयान का लोगा लेकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। लोगों ने कहा कि उन्हें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। यह ऑपरेशन अभी तक जिस तरह से सफल हुआ है। अंतिम चरण में भी ईश्वर की कृपा से सफलता प्राप्त होगी।