वाराणसी। अदालत के आदेश पर एएसआई की टीम ज्ञानवापी का सर्वे कर रही है। सोमवार को सर्वे का 18वां दिन रहा। सावन सोमवार की वजह से सर्वे का कार्य थोड़ी देर से शुरू हुआ। पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम वैज्ञानिक तरीके से परिसर की जांच कर रही है। इस दौरान साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। सर्वे के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

आईआईटी की टीम ही जीपीआर तकनीक से सर्वे को आगे बढ़ाएगी। ज्ञानवापी की दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगाया जा रहा है। सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। एएसआई की टीम चार भागों में बंटकर सर्वे का काम कर रही है।

21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने दिया था सर्वे का आदेश

21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने एएसआई सर्वे का आदेश दिया था। वहीं एएसआई को चार अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। 24 जुलाई को टीम सर्वे करने परिसर पहुंची और दोपहर तक सर्वे हुआ। लेकिन मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट में 25 से 27 जुलाई तक मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई हुई। 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, ‘न्यायहित में सर्वे जरूरी है। उसके बाद से सर्वे की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *