वाराणसी। हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सोमवार दिनांक 21 अगस्त 2023 को सर्किट हाउस सभागार में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2023 में अधिक से अधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण कराने एवं कार्यक्रम के प्रचार प्रसार, जन सहभागिता बढ़ाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विद्यासागर राय महानगर अध्यक्ष, मधुकर चित्रांश महानगर उपाध्यक्ष सहित सभी जोन के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद मैं अभी तक कुल 46700 प्रतिभागियों द्वारा वेबसाइट पर पंजीकरण कराया गया है। जो भी प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अपना पंजीकरण करना चाहते हैं वह प्रत्येक स्कूल में अथवा पंचायत भवन पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं अथवा स्वयं वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार हेतु 5000 पंपलेट छप गया है। जिससे विभिन्न स्थानों एवं ऑटो आदि पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के जो भी विभिन्न स्थानों पर डिस्प्ले लगे हुए हैं। उसके माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। अभी तक छात्रों द्वारा अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जा रहा है। पार्टी अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वह भी अपने स्तर से लोगों को जागरुक कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने में सहयोग करें।
विद्यासागर राय महानगर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक आम जन की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके लिए वह विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीकरण करने में सहयोग करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।