बांदा। युवक ने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के मजरा अमान डेरा निवासी अंकित निषाद (22) रामबचन निषाद ने मंगलवार की रात कमरे के अंदर ऊपरी मंजिल में पंखे की हुक पर गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पिता ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा रामबाबू निषाद ने बताया कि अंकित घर पर ही परचून की दुकान खोले था। इसी से वह अपना भरण पोषण करता था। आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *