बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी शीलू (25) ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को जानकारी हुई, उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह मटौंध थाना क्षेत्र के बनियाखोड़ निवासी अखिलेश (20) पुत्र रजवा ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।