बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी आलिया (11) पुत्री शेखावत बुधवार की सुबह खेल रही थी, खेल-खेल में उसने टेबिल छू लिया। इससे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के रामरतन पुरवा निवासी अनिल (9) पुत्र रविकरण बुधवार सुबह करंट लग जाने से झुलस गई, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।