बांदा। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये को लेकर व शस्त्रों का संग्रहण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नहर पुलिया ग्राम बिलगांव से एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक अदद् जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरजभान यादव पुत्र झल्लु यादव निवासी बहोरा पुरवा थाना गिरवां बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *