अतर्रा/बांदा। उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने की विरोध में श्री मेहता के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल के 43 दिन बीत जाने के बाद अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोशित होकर बांदा प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। वही अधिवक्ताओं का चल रहा क्रमिक अनशन लगातार 23 वें दिन जारी रहा।
उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल लगातार जारी है हड़ताल के 42 दिन बीत जाने पर शासन प्रशासन द्वारा श्री मेहता के स्थानांतरण को लेकर कोई निर्णय न लेने से आक्रोशित होकर अधिवक्ताओं में संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव के नेतृत्व में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांदा प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जमकर प्रदर्शन किया हुआ यूपी जिला अधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की संख्या जम रही प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष श्री यादव पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी मनोज श्रीवास्तव भोला द्विवेदी सूरज बाजपेई मनोज द्विवेदी ने कहा कि आंदोलन की डेड में होने जा रहे हैं अब तक उच्च अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही एक और जहां अधिवक्ता परेशानी का सामना कर रहे हैं वहीं उच्च अधिकारियों के है हठधर्मिता के कारण वह अधिकारी फरियादी भी परेशान प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिव मूर्ति मिश्रा विश्वनाथ अवस्थी राजकुमार पाठक अतुल दीक्षित लखन मिश्रा संतोष गुप्ता अवनीश तिवारी भागीरथ पांडे विनोद तिवारी विनय मिश्रा संतोष द्विवेदी विश्वनाथ अवस्थी अजय शर्मा छोटेलाल अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर अधिवक्ताओं का यूपी जिला अधिकारी कोर्ट पर सर्वे चल रहा क्रमिक अनशन पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी ने पूर्व महासचिव भोला द्विवेदी अतुल दीक्षित अनिल कुमार मिश्रा शंकर दयाल उपाध्याय राममिलन कुशवाहा को माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया अनशन के दौरान संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार शुक्ला अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी अशोक पांडे राम मोहन गुप्ता राज ललन गर्ग वीरेंद्र पांडे जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *