वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सितंबर के अंत में सौगात दे सकते हैं। पीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रख सकते हैं। वहीं फुलवरिया फोरलेन जनता को समर्पित करेंगे। इससे जहां खेल को बढ़ावा मिलेगा। वहीं शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।प्रधानमंत्री नमो घाट के दूसरे व तीसरे फेज के काम का लोकार्पण भी कर सकते हैं। फुलवरिया फोरलेन का ज्यादातर हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। एक लेन से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। दूसरे लेन पर अभी कुछ काम हो रहा है। इसे सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह फोरलेन शहर के प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर जाना भी आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री के हाथों अटल आवासीय विद्यालयों का भी लोकार्पण कराने की तैयारी है। आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही कक्षाएं चलेंगी। वाराणसी के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास की तैयारी में प्रशासनिक अधिकारी व बीसीसीआई की टीम जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *