वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के लिए रवाना हुए। ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ g20 के तहत आयोजित संस्कृत कार्यक्रम सुर वसुधा में शामिल होंगे। वही सीएम G-20 मेहमानों संग भोज में शामिल होंगे। देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे गौरतलब है कि टीएफसी में एक भव्य सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम सुर वसुधा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर 29 देशों के संगीतकार एक साथ आएंगे। इस कार्यक्र में सीएम योगी आतियनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी, मीनाक्षी लेखी सहित तमाम डेलीगेट्स शिरकत करेंगे।