सीएम योगी ने ब्राजील के संस्कृति मंत्री के प्रतिनिधि को सौंपी क्विन बटन की चाबी

G-20 की अगली बैठक की अध्यक्षता करेगा ब्राज़ील

सुर वसुधा में विदेशी कलाकारों ने खूब जमाया रंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पूरी दुनिया को दिया गया ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश अब कोने-कोने में गूंज रहा है। पीएम के संदेश का अब सारा विश्व दीवाना है। वाराणसी में G-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की चौथी एवं अंतिम बैठक की समाप्ति के पश्चात शनिवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भारत की अध्यक्षता में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुर वसुधा’ ग्लोबल आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसमें विदेशी कलाकारों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में ब्राज़ील के कल्चरल मिनिस्टर के प्रतिनिधि को G-20 की अगली बैठक की अध्यक्षता की क्विन बटन सौपी

G-20 देशों के साथ ही आठ आमंत्रित देश (बांग्लादेश, मॉरिशस, नीदरलैंड, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, नाइजीरिया, यूएई) के कलाकारों ने सुर वसुधा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा छह अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पहले सऊदी अरब, इटली, इंडोनेशिया में हो चुका है। पहली बार भारत की अध्यक्षता में वाराणसी में आयोजित हुआ। G-20 देशों के सांस्कृतिक सम्मेलन के ग्लोबल आरकेस्ट्रा में महेश बाबू और उनकी टीम ने सुर वसुधा को प्रदर्शित किया। भारत की प्राचीन परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘वन अर्थ वन फॅमिली वन फ्यूचर’ की परिकल्पना के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सकुशल सम्पन्न होने पर मुख्यमंत्री ने अतिथियों के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में भी भाग लिया। G-20 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, गोविंद मोहन केंद्रीय संस्कृति सचिव, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा समेत G-20 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *